रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
02-Dec-2024 01:04 PM
By First Bihar
DESK : चंद मिनट की खुशियां फिर ग़मों का छाया है। पहले ख़ुशी में छलकें आंसू अब ग़मों की बूंद से आँखों के सामने अंधेरा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हम की हम आपको शेरों शायरी सुना रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि यह बातें हम इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि एक परिवार के घर में कुछ दिन पहले ही बड़ी खुशियां आई और पुरे परिवार के आँखों में खुशी के आंसू थे और अब इस परिवार को न जाने किसकी नजर लग गई और अब गम के आंख गीली हो गई है।
दरअसल, एक युवा आईपीएस अधिकारी हर्षबर्धन हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में IPS अधिकारी की मौत हो गई। 26 वर्षीय हर्षबर्धन ने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। हर्षबर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई जब पुलिस वाहन का टायर फट गया और चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। जहां वाहन सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गया। हर्षबर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि हर्ष बर्धन होलेनरासीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्धन के सिर में गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
इधर, इस घटना को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा, "हासन-मैसूर राजमार्ग की किट्टाने सीमा के पास एक भीषण हादसा में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की मृत्यु के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि हादसा तब हुआ जब वह वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आईपीएस कार्यालय में कार्यभार संभालने के लिए जा रहे थे।मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्ष बर्धन की आत्मा को शांति मिले. मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."