Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
11-Nov-2022 02:48 PM
By MUKESH
GOPALGANJ : बिहार में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार जहां शराबंदी को लेकर काफी कड़ा रुख अख्तियार करते रहते हैं तो वहीं शराब कारोबारी भी नए - नए तरकीब निकाल अपने इस गलत धंधे को अंजाम देते रहते हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला निकल कर सामने आ रहा है उसके मुताबिक शराब का अवैध धंधा करने वाले कारोबारी पहले लूट की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद शराब का अवैध तस्करी करते हैं।
दरअसल, गोपालगंज पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिस गिरोह के सदस्य पहले हाईवे से लग्जरी गाड़ियों की लूटपाट करते थे। फिर लूटी गई इन्हीं गाड़ियों से शराब की तस्करी करते थे। गोपालगंज की हथुआ पुलिस ने ऐसे ही लक्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया है। बताया जा रहा है कि, गोपालगंज पुलिस ने लूट की गई कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान इस गिरोह के सभी सदस्य फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार किए अपराधी के बयान पर फरार अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार,मीरगंज पुलिस ने शहर के बजरंग बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार से 330 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि मीरगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मीरगंज बाजार में लक्जरी कार से भारी मात्रा शराब की खेप लाई गई है। इसी सूचना के आधार पर बजरंग बाजार से एक कार से 330 लीटर शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने पाया की जिस कार से शराब की तस्करी की जा रही है। वह लक्जरी कार लूट की है। यह कार महादेवा ओपी क्षेत्र से कुछ दिन पहले लूटी गई थी। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वही अन्य तस्करों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।