दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Mar-2021 08:55 AM
DESK : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद अब वहां के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति के साथ-साथ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खटक भी करना पॉजिटिव पाए गए हैं। पड़ोसी पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत अन्य वीवीआईपी ने चीन में बनी कोरोना की वैक्सीन ली थी।
वैक्सीन लेने के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान हफ्ते भर पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और अब राष्ट्रपति अल्वी भी संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रपति अल्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. मैं कोविड-19 संक्रमित हूँ। अल्लाह सभी को कोविड पीड़ितों पर रहम करे। टीके की पहली खुराक ली थी हालांकि दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी बननी शुरू होती है। जिसमें एक हफ्ता बाकी था सावधानी बनाए रखें। पाकिस्तान के 71 वर्षीय राष्ट्रपति अल्वी किस दिन कोरोना संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री परवेज खटक के संक्रमित होने की जानकारी सबसे पहले सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने ट्वीट करते हुए दी। इसके बाद खुद परवेज खटक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अल्लाह हम सब की मदद करे।