ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / पहले कोरोना वॉरियर्स बताया लेकिन अब इलाज भी मयस्सर नहीं, बीमार पुलिसकर्मियों का...

पहले कोरोना वॉरियर्स बताया लेकिन अब इलाज भी मयस्सर नहीं, बीमार पुलिसकर्मियों का इलाज भी नहीं करा रही नीतीश सरकार

19-Jul-2020 01:33 PM

PATNA : देश में कोरोना काल की शुरुआत से ही पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वारियर्स बताया गया. उनके सम्मान में कसीदे पढ़े गए लेकिन बिहार में इन कोरोना वारियर्स का हाल क्या है, यह बिहार पुलिस एसोसिएशन के खुलासे से साफ हो गया है. कोरोना काल में दिन-रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी जब बीमार हो रहे हैं तो उनका इलाज तक नहीं हो पा रहा है. नीतीश सरकार पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर कितनी संवेदनहीन है, इस बात का खुलासा पुलिस एसोसिएशन ने कर दिया है.


पुलिस एसोसिएशन ने बताया कि भोजपुर जिले में अगिआंव बाजार थाना के दारोगा गर्ग नंद त्रिपाठी को बुखार और खांसी है. उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की कि उन्हें कोरोना के सारे लक्षण हैं फिर भी उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके में रामनगर थाना में 19 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित हैं. ये सभी ड्यूटी पर थे. हालांकि एसोसिएशन के सचिव की ओर से से शिकायत करने के बाद इन्हें फिलहाल ड्यूटी नहीं दी गई. लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी इनका इलाज नहीं कराया जा रहा है.


पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें कई लोग लगातार फोन कर रहे हैं. लगभग हर जिले में ऐसे ही हालात हैं. एनएमसीएच में इलाजरत कोरोना संक्रमित इंस्पेक्टर मुकेश कुमार इलाज के नाम पर कुछ भी नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं. इलाज में लापरवाही होने के कारण ही वह फिलहाल घर आ गए हैं. खुद को आइसोलेट कर घर पर ही खाना खा रहे हैं.