पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
03-Jun-2023 10:31 AM
By First Bihar
PATNA : देश में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों तक पहलवानों ने धरना दिया। हालांकि, धरना पर बैठे हुए इन पहलवानों को हटा दिया गया है। लेकिन, अब इनके समर्थन में देश भर के कई खिलाड़ी आ गए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के तरफ से भी इन पहलवानों के लिए समर्थन देने का एलान किया गया है। बिहार में महागठबंधन के तरफ से आज शाम छह बजे कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया है।
दरअसल, महिला पहलवानों के समर्थन में शनिवार को महागठबंधन के सभी घटक दल कैंडल मार्च निकालेंगे। कैंडल मार्च आयकर गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौक जाएगा और फिर वहां से बुद्धा स्मृति पार्क जाकर खत्म होगा। कैंडल मार्च शाम छह बजे निकलेगा। इस बात की जानकारी राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दी है।
महागठबंधन के नेता के तरफ से कहा गया है कि, महिला खिलाड़ियों द्वारा एक महीने से अधिक समय से अपने उत्पीड़न के खिलाफ विरोध किया जा रहा है पर केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। महागठबंधन केंद्र सरकार की चुप्पी पर हैरान है। महिला खिलाड़ियों को तुरंत न्याय मिले महागठबंधन इसकी वकालत करता है। अब महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शाम छह बजे कैंडल मार्च निकला जाएगा।
वहीं, दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के प्रस्तावित मशाल जुलूस में बिहार कांग्रेस भी शामिल होगी। महागठबंधन ने तीन जून को महिला पहलवानों के समर्थन में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर पार्टी ने यह निर्णय लिया है।