न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
20-Apr-2024 10:17 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। यूपी की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में शनिवार की शाम बीजेपी नेता ने आखिरी सांस ली। टिकट मिलने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे।
71 वर्षीय कुंवर सर्वेश सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। पेशे से कारोबारी कुंवर सर्वेश सिंह को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। साल 2014 में वह मुरादाबाद सीट से सांसद बने थे। सांसद बनने से पहले ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वे चार बार विधायक रहे थे। उनके बेटे सुशांत सिंह बिजनौर के बाढापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
बीजेपी ने इस बार भी उन्हें मुरादाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। मुरादाबाद सीट पर पहले चरण में यानी बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट से कुंवर सर्वेश सिंह के खिलाफ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से रुचि वीरा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के बाद उम्मीदवार के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है।

