मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 12:04 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर है जहां एक युवक का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ है. परिजन के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
यह घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव का है. मृतक की पहचान कृतपूरा गांव निवासी दीना साह के 22 साल का बेटा संजय साह के रूप में की गई है. इस मामले में मृतक के चाचा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी रविवार को होने वाली थी. बारात समय से लग गई थी और वरमाला की तैयारी हो रही थी. इसी बीच संजय का दोस्त उसे बुलाकर अपने साथ अपने घर ले गया. उसकी हत्या करने के बाद दरवाजा बंदकर खिड़की के रास्ते फरार हो गया.
वही जब पारिजन उसे खोजने लगे तो किसी ने बताया कि मृतक आरोपी पड़ोसी जो उसका दोस्त है उसके घर में गया था. जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों द्वारा घर खोलने से मना किया गया. लेकिन दरवाजा जब तोड़ा गया तो संजय का शव वहां था.
दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक की शादी पिछले 1 साल पहले किमी देवी से हुई थी. और उसकी डेढ़ माह की एक मासूम बच्ची थी. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में चीख माचर मचा हुआ है.