श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
04-Oct-2022 06:57 PM
DESK : खबर पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़ी हुई है लेकिन जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल बांग्लादेश में टोटल ब्लैक आउट हो गया है बांग्लादेश में नेशनल पावर ग्रिड फेल होने की वजह से राजधानी ढाका समेत तमाम बड़े शहरों और बाकी इलाकों में बिजली गुल हो गई है। आज मंगलवार की शाम से बांग्लादेश पूरी तरीके से ब्लैक आउट हो चुका है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि देश के लगभग 14 करोड लोग आज दोपहर से बगैर बिजली के हैं। बिजली विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक राजधानी ढाका समेत अन्य सभी बिजली संयंत्र ठप हो गए हैं। जिसकी वजह से देश में पूरी तरीके से अंधेरा छा चुका है।
बिजली गुल होने की वजह से ना केवल बांग्लादेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है बल्कि उद्योग धंधों पर भी इसका बड़ा असर देखा जा रहा है। डीजल से चलने वाले सभी यूनिट को फिलहाल प्रोडक्शन के लिए रोक दिया गया है। बांग्लादेश में बिजली संकट की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कहा था कि उनके प्रोडक्शन पर बिजली सप्लाई का असर पड़ रहा है।
आपको बताते हैं कि बांग्लादेश में कपड़े का प्रोडक्शन सबसे ज्यादा होता है और चीन के बाद बांग्लादेश दुनिया में दूसरे सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक के तौर पर जाना जाता है। बिजली सप्लाई बाधित होने से इस पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। दोपहर से जो लोग ब्लैकआउट की वजह से परेशान हैं उनकी परेशानी रात में और ज्यादा बढ़ गई है। बांग्लादेश टेक्सटाइल इंडस्ट्री के जरिए 80 फ़ीसदी से अधिक विदेशी मुद्रा कमाता है और मौजूदा संकट से उसकी आर्थिक स्थिति को बड़ा झटका लग सकता है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...