Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
21-Aug-2024 02:35 PM
By First Bihar
DESK: कोलकाता और महाराष्ट्र का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की घटना सामने आ गयी। जहां रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। इस घटना के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता रक्षा बंधन पर लगने वाले मेले को घूमने जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गये और जहां बारी-बारी से 8 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही अन्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी वही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल के स्वीपर ने यौन शोषण किया था। इन दोनों घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस घटना के खिलाफ लोग आज भी आंदोलन कर रहे हैं। लोगों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में नया मामला सामने आ गया जहां 27 साल की आदवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।