ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

50000 से उपर पहुंचा देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, अब तक 1783 लोगों की हुई मौत

07-May-2020 09:09 AM

DELHI : भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती चली जा रही है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कोरोना के कुल कंफर्म केस की संख्या 52 हजार 952 है। इसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 हजार 267 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस 35 हजार 902 हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 651, मध्य प्रदेश में 185, गुजरात में 396, दिल्ली में 65, तमिलनाडु में 35, तेलंगाना में 29, आंध्र प्रदेश में 36, कर्नाटक में 29, उत्तर प्रदेश में 60, पंजाब में 27, पश्चिम बंगाल में 144, राजस्थान में 92, जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, हिमाचल प्रदेश में 2, असम, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है।


पिछले 24 घंटो में देश में करीब 3500 नए मामले आए हैं और करीब 90 लोगों की मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार सबसे तेज है। 4 मई को देश में 41 हजार संक्रमित थे, जो अब यानी 7 मई की सुबह तक बढ़कर करीब 53 हजार हो चुके हैं। हर रोज औसतन 3500 नए मामले सामने आ रहे हैं।