हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
19-Mar-2024 01:38 PM
By First Bihar
PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई मुझे एक भी सीट नहीं दी गई है। वहीं, पारस के इस्तीफे के बाद बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा है कि- एक चाचा को हमेशा अपने भतीजे के लिए खुश रहना चाहिए, युग और जनरेशन बदलते रहता है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - पशुपति पारस को भतीजे के लिए खुश होना चाहिए, उनको आशीर्वाद देना चाहिए। मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि, युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो ऐसे में लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना आना चाहिए। एनडीए में पशुपति पारस को बहुत सम्मान दिया गया। वो लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे।
सिन्हा ने कहा कि- पीएम मोदी नए लोगों का अभिवादन करते हैं तो पुराने लोगों को स्वागत और सम्मान भी करते हैं और भाजपा सबको लेकर चलती है। पशुपति पारस को भी एनडीए में सम्मान मिला है। वहीं अब उनके भतीजे को अवसर मिल रहा है। जिसका हक भी है। अब तक उनके भतीजे(चिराग पासवान) को छोड़ इनको सम्मान मिलता था। तो अब जब उन्हें(चिराग) मिल रहा तो इन्हें (पारस) खुश होना चाहिए आशीर्वाद देना चाहिए। साथ मिलकर काम करना चाहिए।
उधर सिन्हा ने बातों ही बातों में पारस को चेतावनी देते हुए कहा कि- इस समय जो लीक से हटेगा और डूबती नाव में बैठेगा उनको भी पता है कि भविष्य क्या होगा। युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना चाहिए। मालूम हो कि, बीते दिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी गई है। बीजेपी 17 सीटों के साथ बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है। वहीं जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी तो वहीं हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीट दिया गया है।