आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
10-May-2021 10:22 AM
DESK : देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है जहां नए मरीजों का आंकड़ा 5 दिन में पहली बार 4 लाख से नीचे आ गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यहां 3 लाख 66 हजार 161 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई.
वहीं, 3 लाख 53 हजार 818 लोग ठीक भी हुए. इधर एक दिन में कोरोना से मौत होने वाले मरीजों की संख्या में भी कुछ कमी दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार रविवार को 3,754 लोगों ने जान गंवाई. इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सिर्फ 8,907 की बढ़ोतरी हुई. यह बीते 55 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 15 मार्च को 4,103 एक्टिव केस बढ़े थे.
बिहार की बात करें तो रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में सिर्फ 11 हजार 259 नए मामले सामने आये हैं. फर्स्ट बिहार की टीम ने जब कोरोना के आंकड़ों का एनालिसिस किया तो पाया गया कि पिछले 5 दिनों में संक्रमण का दर कम हुआ है. सूबे में पॉजिटिविटी रेट लगातार नीचे गिर रहा है. हालांकि अभी भी बिहार के कुछ विशेष जिलों में लोगों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर राजधानी पटना का नाम है. यहां प्रतिदिन सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं. आज भी यहां 1 हजार 646 केस मिले हैं. हालांकि पिछले दिनों की तुलना में राजधानीवासियों के लिए भी ये अच्छी खबर है. क्योंकि यहां रोज 2 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे.