ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया

ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान बड़ा धमाका, सिलेंडर फटने से 2 की मौत, 7 घायल

ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान बड़ा धमाका, सिलेंडर फटने से 2 की मौत, 7 घायल

05-May-2021 05:01 PM

DESK : देश में बढ़ते कोरोना के मामले और ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्लांट के कई कर्मचारी अभी अन्दर ही फंसे हुए हैं. पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. 


घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट के चलते दो लोगों की मौत हो गई. 7 लोग घायल हैं. पुलिस ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट पर ये हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है. मृतकों में एक प्लांट का कर्मचारी और दूसरा रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है. पुलिस कमिश्नर ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.


पुलिस के अनुसार, ब्लास्ट इतना भयानक था कि एक युवक सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफलिंग कराने पहुंचा था और जैसे ही ब्लास्ट हुआ उसका एक हाथ उड़ गया. मौके पर खड़े कई अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं. अभी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है. प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी इस हादसे में हताहत हुए हैं.