बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Sep-2023 06:15 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है जहां अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। ऑक्सीजन सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा और इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान दो कर्मचारियों के हाथ-पैर के चीथड़े उड़ गये।
इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गयी है जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जाता है कि धमाके के बाद दोनों कर्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आरिफ की मौत गयी जबकि शोभित बुरी तरह से घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
घटना बालागंज के जेपीएस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के पास की है जहां गाड़ी से सिलेंडर उतारने के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके से ऑक्सीजन सिलेंडर के परखच्चे उड़ गये। मृतक की पहचान संडीला निवासी 30 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है जो गाड़ी का ड्राइवर था और 25 वर्षीय शोभित गाड़ी का हेल्पर था। दोनों फरीदीपुर स्थित एलाइट इंटरप्राइजेज ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट का स्टाफ बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...