तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
15-Jun-2021 02:54 PM
PATNA : दिल्ली में ऑपरेशन एलजेपी खत्म होने के बाद वापस से पटना लौटे जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने अब बड़ा दावा कर दिया है. प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं. हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि एलजेपी के अंदर हुई टूट में जेडीयू की कोई भूमिका थी.
आपको बता दें कि रविवार को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह पटना से दिल्ली गए थे. रविवार की शाम ही लोक जनशक्ति पार्टी के 5 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बारे में जानकारी दें. तब यह खबर सामने आई थी कि जेडीयू के लोकसभा सांसद ललन सिंह और प्रवक्ता संजय सिंह के साथ-साथ जेडीयू नेता महेश्वर हजारी दिल्ली में कैंप कर रहे हैं. इन नेताओं ने एलजेपी के अंदर ऑपरेशन को अंजाम दिया.
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह सोमवार को उस वक्त सरस्वती अपार्टमेंट भी पहुंचे थे, जब लोग जनशक्ति पार्टी के 5 सांसदों की वहां बैठक चल रही थी. संजय सिंह के अलावे जेडीयू के सांसद ललन सिंह भी एलजेपी सांसद वीणा देवी के फ्लैट पर पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. आज जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह जब पटना पहुंचे तो उन्होंने एलजेपी में हुई टूट को उनकी पार्टी का अंदरूनी मसला बताते हुए इस बात को सिरे से नकार दिया कि जेडीयू ने एलजेपी में कोई भूमिका अदा की है.
संजय सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति का यह पारिवारिक विवाद था. यह विवाद काफी आगे बढ़ गया जिसके कारण चिराग और अन्य लोगों के बीच दूरियां गईं और पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंच गई. इसमें जेडीयू की कोई भूमिका नहीं थी. बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा था. क्योंकि विधानसभा चुनाव में भी लोजपा एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी.