बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
20-Apr-2024 07:57 AM
By First Bihar
DESK : केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता ने शुक्रवार को जब नामांकन किया तो उनका हलफनामा अब चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि अमित शाह ने अपने नामांकन में बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं। साथ ही उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बताया है।
दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया है। उन्होंने बीजेपी की पारंपरिक सीट गांधीनगर से अपना नामांकन किया है। गांधीनगर की सीट पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को मतदान होगा। इसके बाद अमित शाह के तरफ से चुनावी हलफनामे में दर्ज जानकारी के कारण उनका नामांकन काफी चर्चा में है।
दरअसल, अपने नामांकन में अमित शाह ने बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी आय के स्त्रोत में सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
अमित शाह ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास अभी भी खुद की कार नहीं है। शाह के पास ₹20 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि ₹16 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। अभी भी अमित शाह पर ₹15.77 लाख का लोन है और उनके पास सिर्फ ₹24,164 नकद राशि है। हालांकि, अमित शाह के पास ₹ 72 लाख के गहने भी हैं। जिसमें उनके खरीदे हुए सिर्फ ₹8.76 लाख के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास ₹1.10 करोड़ के गहने हैं, जिसमें सोने के 1620 ग्राम और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं।
वहीं, अमित शाह की सालाना आय साल 2022-23 मे ₹75.09 लाख है और उनकी पत्नी की सालाना आय ₹39.54 लाख है। शाह ने खुद के व्यवसाय मे खेती और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। उन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी आय का स्त्रोत सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी की चल संपत्ति ₹22.46 करोड़ की है, अचल संपति ₹9 करोड़ है। उनके उपर भी ₹26.32 लाख का कर्ज है।
बताते चलें कि, गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों के लिए एक ही दिन मतदान होगा। गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना 4 जून को होगी।