Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
03-Sep-2023 02:15 PM
By First Bihar
PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। एक देश एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और विपक्ष के तमाम दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार यह बात कह रहे हैं कि देश में कभी भी चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें घेरने की कोशिश की है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार वन नेशन वन इलेक्शन के चर्चा मात्र से डर गए हैं।
सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि डरने वाले लोग चुनाव की बात नहीं करते है बल्कि हारने वाले लोग चुनाव से भागते हैं। नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें। नीतीश कुमार पूरी तरह से डरे हुए हैं। उनका जनमत खत्म हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव की बात की है, यह बयान जनता के ताकत पर बनी हुई सरकार का है। नीतीश कुमार जैसे डरपोक व्यक्ति और चोरी छिपे सरकार बनाने वाले व्यक्ति यह बात नहीं समझ सकते हैं। नीतीश कुमार सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए जीते हैं उनमें हिम्मत नहीं है कि वे चुनाव में जा सकें।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। केंद्र सरकार द्वारा कमेटी का गठन किए जाने के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और सरकार के इस फैसले से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है।