Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
26-Dec-2024 02:29 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लालू पर तंज कसा है। कहा है कि लालू ने चारा घोटाला और रेलवे में घोटाला किया। लालू ने ऐसा काम किया है कि भारत रत्न तो मिलने से रहा लेकिन अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही उनको अवार्ड मिलेगा।
गिरिराज ने आगे कहा कि लालू जी जिन्दगी भर ऐसा काम किये हैं उनको भारत रत्न से नहीं पूरा होगा। उनको विश्व का रत्न मिलना चाहिए। चारा घोटाला, रेल घोटाला करने वाले लालू ने भ्रष्टाचार का महिमा मंडित किया है इसलिए इनको देश का रत्न नहीं मिल सकता। इनको संयुक्त राष्ट्र संघ का अवार्ड मिलेगा।
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी और इसके बाद सियासी महकमें में काफी हलचल देखी गई। विपक्ष के कई लोगों के द्वारा कहा गया कि ऐसे कई अन्य लोग हैं जो भारत रत्न लेने के लायक हैं।
इसी के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव को चारा घोटाला के लिए, जमीन घोटाला के लिए एवं भ्रष्टाचार के लिए नेशनल नहीं इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ रत्न से पुरस्कृत करना चाहिए। बातों बातों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को मूर्ख नेता करार दिया है और उनकी जमकर आलोचना भी की।