मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2021 01:55 PM
DESK: दो लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन पाए जाने पर ब्रिटेन में दहशत का माहौल है। कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नेपाल सहित कई देशों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है।
कोरोना के दक्षिण वैरिएंट ओमिक्रॉन के पाए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी है। मास्क लगाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। अब लोगों को दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
बाहर से आने वालों के लिए कोविड से जुड़े एंट्री नियम को सख्त किया गया है। विदेश से यूके आने वाले हर यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। जिन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें निगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारैंटाइन किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाए जाने के कार्यक्रम को भी तेज किया जाएगा।
ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस मिले हैं। RT-PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ओमिक्रॉन होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे।
वही ओमिक्रॉन को लेकर इजराइल ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। वही ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कुवैत ने 9 अफ्रीकी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी शामिल हैं।
ब्रिटेन समेत ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन लगा दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया। वही बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।
नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। यूरोप में भी इस वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ यूरोपीय देशों ने बोत्सवाना, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से उड़ानें भी सस्पेंड कर दी हैं। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को दो फ्लाइट्स 61 यात्री को लेकर नीदरलैंड पहुंचे। इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीदरलैंड की चिंता बढ़ गई है।