ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / ओमिक्रॉन के 31 नए केस महाराष्ट्र में आए सामने, देश में कुल मरीजों...

ओमिक्रॉन के 31 नए केस महाराष्ट्र में आए सामने, देश में कुल मरीजों की संख्या हुई 500 के पार, मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव रद्द, दिल्ली में नाईट कर्फ्यू

26-Dec-2021 09:00 PM

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है। जहां आज ओमिक्रॉन के 31 नए मामले मिले हैं। 31 नए केस मिलने के बाद अब तक महाराष्ट्र में कुल 141 लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित हो गये हैं। वही हिमाचल प्रदेश में ओमिकॉन का पहला केस सामने आया है। ऐसे ने नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 500 का आंकड़ा पार कर चुकी है। वही मुंबई में भी कोरोना के 922 नए मामले दर्ज किए गए।  


वही देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,103 हो गई है। राज्य सरकार के ऑफिशियल कोरोना बुलेटिन की माने तो कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी 0.5% की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेशनल कैपिटल में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का नियम सोमवार रात से लागू होगा। नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।


वही मध्य प्रदेश सहित देश भर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी पंचायत चुनाव को रद्द कर दिया है। शिवराज कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। राज्यपाल इस पर अपनी मुहर लगाकर इसे चुनाव आयोग के पास भेजेंगे।