बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
05-Aug-2021 04:46 PM
DESK : भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा भारवर्ग) स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए हैं. हालांकि उन्होंने देश के लिए पांचवा मेडल लाया है. पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किलो रेसलिंग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारने के बाद रवि कुमार दहिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है.

मैच की शुरुआत में रूसी पहलवान जुरेव ने एक एक कर दो पॉइंट बटोरे. इसके बाद रवि दहिया ने विरोधी पहलवान को चित कर 2 अंक बटोरे. दोनों के बीच पहला राउंड खत्म होने के बाद पलड़ा रूसी पहलवान का ही भारी रहा क्योंकि बढ़त उनके पास थी.

दूसरे राउंड में भी रूस के जुरेव ने रवि दहिया के हमलों को लगातार नाकाम किया. इस बीच विरोधी पहलवान ने और अंक बटोर लिए. दोनों के बीच फासला 7-2 का था. इसे कम करने की कोशिश में रवि दहिया ने रूसी पहलवान को चित कर 2 और अंक बटोरे. पर गोल्ड मेडल वाला दांव नहीं लगा सके.

गौरतलब हो कि दहिया ने बुधवार को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. बता दें कि दहिया पर पूरे देश की निगाहें टिकीं थीं कि वे भारत के लिए इसबार ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आएंगे. हालांकि फाइनल मुकाबले में उनकी हार हो गई.

आपको बता दें कि रवि कुमार दहिया ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान बन गए हैं. रवि से पहले भारत की ओर से केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीत चुके हैं. गौरतलब हो कि सिर्फ अभिनव बिंद्रा ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम व्यक्तिगतस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

जिस रेसलर जवुर उगुवेय से भारतीय पहलवान रवि दहिया हारे हैं. वह दुनिया के बेस्ट खिलाडियों में से एक हैं. जवुर ने सेमीफाइनल में इरान के रेजा अत्री को 8-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. जवुर साल 2018 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं.
