बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Jun-2023 01:20 PM
By First Bihar
DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए है। इस भीषण रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन किया और बालासोर हादसे की ताजा जानकारी ली।
दरअसल, शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल पर पहुंचे थे और अब भी बालासोर में ही मौजूद है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भयंकर रेल हादसे से जुड़ी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रविवार को पीएम मोदी ने रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव को फोन किया और ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली है।
बता दें कि हादसे की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने शनिवार को एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी और घटना के तमाम बिंदुओं की जानकारी ली थी। इसके बाद प्रधानमंत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे और वहां का जायजा लिया था। इसके बाद वे कटक पहुंचे और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा था। लोगों से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...