ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ओडिशा में एक और रेल हादसा: पटरी से उतरीं मालगाड़ी की पांच बोगियां

ओडिशा में एक और रेल हादसा: पटरी से उतरीं मालगाड़ी की पांच बोगियां

05-Jun-2023 11:20 AM

By First Bihar

DESK: बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे के बाद ओडिशा में एक और रेल दुर्घटना हो गई है। ओडिशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी हादसे की शिकार हुई है। मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी पर चूना पत्थर लदा था। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंचे हैं और हालात का जाएजा ले रहे हैं।


दरअसल, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे में अबतक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक हजार से अधिक घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच आपस में टक्कर हो गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई थी हालांकि बाद में रेलवे बोर्ड ने घटना की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की।


अभी इस हादसे के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ में चूना पत्थर लगी मालगाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल अधिकारी और रेलवे पुलिस की टीम पहुंची है। रेलवे की टेक्निकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।