ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बस से सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, बिजली के...

बस से सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, बिजली के तार की चपेट में आने से 10 की मौत, 22 घायल

10-Feb-2020 07:17 AM

BRAHAMPUR : बड़ी खबर ओडिशा के गंजाम से है, जहां  बिजली के तार की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई. इस हादसे में नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 22 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

इस हादसे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं सभी घायलों का मुफ्त में इलाज कराने का भी आदेश दिया है. 


बताया जा रहा  कि जंगलपाडु गांव से 40 लोग बस में सवार होकर एक सगाई समापोह में शिरकत करने चिकरादा जा रही थे.  बस की छत पर सामान रखा था और बस चालक ने तभी मनदाराजपुर के पास संकरी सड़क पर दो पहिया वाहन को रास्ता देने की कोशिश की उसी समय बस 11 KV की बिजली के तार की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई. 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाया. लेकिन तब तक 10 यात्रियों की मौत हो गई थी. सभी घायलों को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.