ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 से ज्यादा यात्री घायल; 7 ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 से ज्यादा यात्री घायल; 7 ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

03-Jun-2023 07:09 AM

By First Bihar

ODISHA : ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। यहां बाहानगा रेलवे स्टेशन के निकट हावड़ा - शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके इसके अलावा बहानागा स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर पनपना के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस ट्रेन हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक,ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के छह से सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन से टकरा गए। इस हादसे में अब तक 233 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन घटना स्थल पर रवाना किए गए हैं। हादसे के बाद तेजी से बचाव कार्य चलाते हुए 300 यात्रियों को निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इस भीषण हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि सात ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल रद्द कर दी गयी। इसके साथ ही 12895 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20831 हावड़ा-संबलपुर एक्सप्रेस और 02837 संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गयी है। 


आपको बताते चलें कि, ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। वीडियो दुर्घटनास्थल से सुबह की है। दुर्घटना में 207 लोगों की मृत्यु और 900 लोग घायल हुए हैं। कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर भद्रक के डीएम सिधेश्वर बलीराम बोंडर ने बताया कि अभी हमें 10 मरीज मिले हैं। हमने दुर्घटनास्थल पर अपनी एंबुलेंस और बसें तैनात की हैं। जिला मुख्यालय अस्पताल में 150 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।