बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
08-Feb-2024 02:59 PM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपनी जाति के बारे में झूठ कहा है। इसके साथ ही राहुल ने यह भी दावा किया है कि - वह जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग या OBC से नहीं हैं। जबकि हाल ही में संसद में बहस के दौरान पीएम मोदी ने खुद को OBC बताया था।
दरअसल, वायनाड सांसद इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल ने कहा, 'पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था। वह गुजरात में तेली कास्ट में जन्मे थे।' उन्होंने आरोप लगाए हैं, 'समुदाय को भाजपा ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था। वह सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे।'
राहुल ने ओडिशा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तीसरे एवं अंतिम दिन यहां एक संक्षिप्त भाषण में कहा कि मोदी 'का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'मोदी जी लोगों को यह कह कर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। मोदी का जन्म तेली जति में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी में शामिल किया गया। इस प्रकार से मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।'
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए, 'वह पूरे जीवन में जातिगत जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि वह ओबीसी पैदा नहीं हुए थे, वह सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे...।' राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ओबीसी से जुड़े लोगों से हाथ तक नहीं मिलाते वहीं 'अरबपतियों को गले' लगाते हैं। राहुल की यात्रा ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही है।
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की और कहा कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो उनके योगदान को याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इस अवसर पर मैं विशेष रूप से डॉक्टर मनमोहन सिंह का स्मरण करना चाहूंगा। वह छह बार इस सदन के सदस्य रहे। वह अपने मूल्यवान विचारों से सदन की चर्चाओं को समृद्ध करते रहे। सदन के नेता के रूप में तथा प्रतिपक्ष में भी नेता के रूप में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।'