Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
12-May-2022 08:19 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने दस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक नर्सिंग होम के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
लूट की यह घटना भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र का है जहां जब्बारचक मंडल लाॅज के पास बेखौफ अपराधियों ने आईडीबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे डाॅक्टर रहमान नर्सिंग होम के स्टाफ से लूटपाट की। बदमाशों ने हथियार के बल पर पास रखे दस लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तातारपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ततारपुर के डॉक्टर रहमान नर्सिंग होम के स्टाफ मोहम्मद नौसाद दस लाख रुपये लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दस लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना ततारपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपराधियों के ठिकाने पर दबिश बनायी और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। भागलपुर के सिटी एएसपी शुभम आर्या ने बताया कि दस लाख की लूट की बात सामने आई है जिसमे दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। लूट की रकम को बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है।