ब्रेकिंग न्यूज़

4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं

इलाज के दौरान नर्स ने गलती से छू लिया था कोरोना मरीज का मोबाइल, अब हो गई संक्रमित

02-Apr-2020 09:58 AM

DESK : अब कोरोना मरीजों का इलाज करते-करते डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना के चपेट में आने लगे हैं.दिल्ली के कई डॉक्टरों के बाद अब पंचकूला की एक नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 

जिसके बाद पीजीआई और GMCH मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ के दर्जनभर डॉक्टरों और 45 नर्सिंग स्टाफ को क्वारनटीन में भेज दिया गया है.  पीजीआई के 5 डॉक्टर, 22 नर्सिंग कर्मचारी, 5 सफाई कर्मचारी और 4 हॉस्पिटल  अटेंडेंट को क्वारनटीन में भेजा गया है. बाकी के 5 डॉक्टर, दो इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी और एक रेडियोग्राफर सेक्टर 16 के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे, उन्हें भी क्वारनटीन किया गया है.

बताया जा रहा है कि  पंचकूला की 32 वर्षीय नर्स ने एक कोरोना संक्रमित मरीज का मोबाइल फोन छू लिया था जिससे वह संक्रमित हो गई.  नर्स को उसी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जहां संक्रमित महिला भर्ती है. यह मामला सामने आते ही नर्स के परिवार के चार सदस्यों और उसके मकान मालिक और उसकी पत्नी को क्वारनटीन में भेजा गया है.