BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
20-Dec-2019 08:04 PM
PATNA : कल तक NRC को लेकर मोदी सरकार का समर्थन करने की घोषणा कर रही लोजपा ने यू टर्न मार लिया है. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए NRC का विरोध करने का एलान कर दिया है. चिराग पासवान ने नीतीश की घोषणा के बाद यू टर्न मारा है. आज ही नीतीश कुमार ने कहा था कि वो बिहार में NRC को लागू नहीं होने देंगे.
चिराग का यू टर्न
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज शाम एक साथ चार ट्वीट किये. चिराग ने कहा कि उन्होंने 6 दिसंबर को ही गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ये कहा था कि वे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ बैठ कर CAA और NRC पर चर्चा करें. लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. अगर सरकार के फैसलों को लेकर जनता में असंतोष और भ्रम की स्थिति है तो उसे दूर करना सरकार का काम था. लेकिन सरकार ऐसा करने में विफल रही. CAB और NRC को जोड़ कर जिस तरह से पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है उससे सरकार की विफलता साबित हो गयी है.
चिराग पासवान ने कहा है कि "लोक जनशक्ति पार्टी ये विश्वास दिलाती है की NRC को लेकर मुसलमान, दलित और वंचित वर्ग के लोगों की जो चिंताए है उसका उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. लोक जनशक्ति पार्टी किसी ऐसे विधेयक का समर्थन नहीं करेगी जो आम लोगों के हित में ना हो ."
सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी
जाहिर है जदयू के बाद लोजपा के भी पलट जाने से NRC को अपना प्रमुख एजेंडा बना कर चल रही मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ेगीं. अमित शाह बार बार ये एलान कर रहे हैं कि वे हर हाल में NRC को लागू करा कर ही रहेंगे. लेकिन उनके लिए संसद में बहुमत जुटाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है.
उधर बिहार की सियासत में भी भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पहले सिर्फ नीतीश कुमार आंखें दिखा रहे थे. लेकिन अब लोजपा भी उसी राह पर चल रही पड़ी है. बिहार के अपने दोनों सहयोगियों से एक साथ निपटना भाजपा के लिए मुश्किल होगा.