अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Feb-2023 09:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों के बीच की तकरार खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है। जिस तरह से पिछले दिनों आईजी होमगार्ड व फायर सर्विसेज विकास वैभव ने अपने ही सीनियर आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकार पर यह आरोप लगाया है कि, वो इनके लिए गलत शब्दों का उपयोग करती है और उसके बाद इनपर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से इशारों ही इशारों में विकास वैभव को गलत ठहराया गया है। उसके बाद अब विकास वैभव एक और ट्वीट ने फिर से खलबली मचा दी है।
विकास वैभव ने अपने इस नए ट्वीट में इशारों ही इशारों में कई लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार देर रात अपने टि्वटर हैंडल से एक पोस्ट किया है इस पोस्ट में उन्होंने मूर्खों के पांच लक्षण बताएं हैं। उन्होंने लिखा है कि, "मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा. क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः." अर्थात - "एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमण्ड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी। "
वहीं ,विकास वैभव ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब वो अपनी सीनियर अधिकारी से तकरार को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद अब इस नए ट्वीट का क्या मतलब है वो तो खुद विकास वैभव बता ही सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें मनाही मिलने के बाद भी इस तरह का ट्वीट करने की जरूरत क्यों महसूस हुई।
मालूम हो कि, आईपीएस विकास वैभव मौजूदा समय में होमगार्ड व फायर सर्विसेज के आईजी के पद पर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने विभाग की वरीय अधिकारी डीजी शोभा अहोतकर पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने ट्वीट कर डीजी शोभा अहोतकर पर गाली - गलौज नहीं करने का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. लेकिन इसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद इसको लेकर उन्हें आज भी अपना जवाब भी देना है। लेकिन, उससे पहले इनका यह ट्वीट सामने आया है।
इधर, सोशल मीडिया पर आईपीएस विकास वैभव को अब इस मामले में युवाओं का काफी समर्थन मिलता दिख रहा है। इस बीच अब युवाओं ने विकास वैभव के समर्थन में ट्विटर पर कई हैशटैग भी शुरू कर दिया है। युवाओं द्वारा लगातार उनके समर्थन में ट्वीट और पोस्ट किए जा रहे हैं। विकास वैभव का युवाओं के बीच उनकी पुलिसिंग के कारण काफी क्रेज देखा जाता रहा है।