ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / नौकर ने कारोबारी और उसकी पत्नी का किया मर्डर, प्रेमिका के लिए पैसा...

नौकर ने कारोबारी और उसकी पत्नी का किया मर्डर, प्रेमिका के लिए पैसा नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम

07-Nov-2020 09:47 AM

DESK: नौकर अपने मालिक से प्रेमिका को देने के लिए पैसा मांग रहा था, लेकिन मालिक ने नहीं दिया. जिसके बाद उसने गुस्से में कारोबारी और उसकी पत्नी का मर्डर कर दिया. यह घटना यूपी के ग्रेटर नोएडा की है. 

हत्या के बाद पैसा लेकर हुआ फरार

दोनों की हत्या करने के बाद नौकर पैसा और चेकबुक लेकर फरार हो गया. पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख में से 72 हजार रुपए बरामद किए हैं. साथ ही उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है.


करवाचौथ के दिन घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चेरी काउंटिंग सोसाइटी टॉवर नंबर-2 के 9वें फ्लोर पर 905 स्थित फ्लैट विनय कुमार गुप्ता और पत्नी नेहा गुप्ता का शव खून से लथपथ अवस्था में फ्लैट के अंदर मिला था. जिसके बाद हड़कंप मच गया. घटना के दिन करवाचौथ था. 


प्रेमिका के लिए करता था नौकर का काम

बताया जा रहा है कि आरोपी अमन की एक नाबालिग प्रेमिका थी. उसका खर्च उठाने के लिए ही वह विनय गुप्ता के दुकान पर काम करता था. जो पैसा मिलता था. वह प्रेमिका पर खर्च करता था. कई बार वह अपने मालिक से अधिक पैसा भी मांगता था. वह कई बार दुकान में चोरी भी कर चुका था. जिसके कारण वह डांट भी सुना था.