दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jan-2020 11:32 AM
NOIDA: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ESIC हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है. हॉस्पिटल के बेसमेंट में ये आग लगी है. हॉस्पिटल के 8वीं और 9वीं मंजिल तक धुंआ भर गया है. आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया.
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है. आग लगने के बाद मरीजों और स्टाफ को हॉस्पिटल से बाहर निकाल लिया गया है. आग के कारण अस्पताल में भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है.
इससे पहले पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं इस आग में प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है.