Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Oct-2023 06:14 PM
By First Bihar
BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा बांका के चांदन थाना में तैनात है। आरोपी दारोगा एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।
दरअसल, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। यादोरायडीह गांव के रहने वाले टुनटुन यादव ने दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी दारोगा पीड़ित टुनटुन यादव पर पैसों के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
परेशान टुनटुन यादव निगरानी विभाग के दफ्तर पहुंचा और दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और निगरानी की टीम बांका पहुंच गई। टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा जब थाना के पास स्थित पान दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के पैसे ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार दारोगा के पास से निगरानी की टीम ने रिश्वत के 20 हजार रुपयों को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ भागलपुर ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद चांदन थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।