Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
04-Dec-2023 09:32 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय के 14 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुरे स्कूल परिसर में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। बच्चों के साथ स्कूल प्रसाशन में भी इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग नौ बजे 450 बच्चों के साथ अनुष्का कुमारी, शालिनी कुमारी, आराध्या कुमारी, सौम्या कुमारी, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, श्रावणी कुमारी, चांदनी कुमारी, सिमरन कुमारी, चांदनी कुमारी, जीशु कुमार, दीप्ति कुमारी, आमिर खान सहित 14 बच्चों ने रात में रोटी और कावली चना की सब्जी के साथ दूध लिया था।
वहीं, भोजन करने के बाद सभी सोने के लिए अपने-अपने कमरे में जा रहे थे। इस बीच तबीयत खराब होने लगी। कुछ को दस्त लग गए और पेट में दर्द होने लगा। आनन-फानन में तत्काल सभी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया गया है। डॉ. अजीत कुमार ने उपचार किया। डॉ. कुमार ने बताया कि रात 9.45 के आसपास रमनकाबाद स्थित नवोदय विद्यालय से एक साथ 14 बच्चे आए। सभी की तबीयत खराब होने लगी। कुछ बच्चों को श्वांस लेने में परेशानी हो रही थी।
उधर, बच्चों को जरूरी दवाइयां, इंजेक्शन दिया गया। एक घंटे बाद बच्चे स्वस्थ्य होकर स्कूल चले गए। बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप का माहौल जरूर कायम हो गया है।