Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
23-Jul-2020 04:17 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच पहली बार स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने निकले मंत्री मंगल पांडे को एनएमसीएच में विरोध का सामना करना पड़ा है। इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक एनएमसीएच पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी को अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट्स ने रोक दिया। वार्ड अटेंडेंट्स ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की का घेराव करते हुए अपनी मांगों को उनके सामने रखा है।
मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी जैसे ही एनएमसीएच में पहुंची वैसे ही वार्ड अटेंडेंट्स ने मंत्री के सामने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। चारों तरफ से मंत्री महोदय की गाड़ी को घेर कर वार्ड अटेंडेंट्स अपनी मांग रखने लगे। हालांकि मंत्री मंगल पांडे ने इनसे कोई बातचीत नहीं की और ना ही कोई आश्वासन दिया। जिससे नाराज वार्ड अटेंडेंट्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी भी दे डाली है।
आपको बता दें कि एनएमसीएच में तकरीबन 65 की संख्या में वार्ड अटेंडेंट्स काम करते हैं। इनका कहना है कि रात दिन कोरोना संक्रमण के बीच अपनी जान को जोखिम में डालकर यह ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। वार्ड अटेंडेंट्स खुद को कोरोना सिक्योरिटी कवर दिए जाने की मांग कर रहे हैं। एनएमसीएच में बीती रात भी जमकर हंगामा हुआ था। इमरजेंसी वार्ड में तैनात नर्सों ने आरोप लगाया था कि मरीजों के परिजनों ने उनकी पिटाई चप्पल से की है। बीती रात हुए हंगामे के बाद नर्सों ने सेवा ठप्प कर दी थी लेकिन किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें काम पर वापस लगाया गया था। कोरोना ट्रीटमेंट की हकीकत देखने पहुंचे मंत्री मंगल पांडे को अपने विभाग के अंदर भरे असंतोष का अंदाजा वार्ड अटेंडेंट्स के विरोध से लग गया होगा।