BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
07-Nov-2020 11:00 AM
BHOPAL: करवाचौथ के दिन बोरबेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए महिला एसपी सोलह श्रृंगार और पूजा छोड़ ड्यूटी पर जुटी रही है. इस बीच आईपीएस पति घटनास्थल पर पहुंचे और पत्नी का व्रत तुड़वाया. इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला आईपीएस की तारीफ की हैं और कहा कि आपकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को हम सब नमन करते हैं.

पति-पत्नी हैं आईपीएस
निवाड़ी SP वाहिनी सिंह के पति नागेंद्र सिंह भी IPS अधिकारी हैं. करवाचौथ के दिन SP वाहिनी ने पति नागेंद्र सिंह के लिए करवाचौथ व्रत रखा था. इस दिन उनके पति का जन्मदिन भी था. लेकिन उनके जिले में बोरबोल में एक तीन साल का बच्चा गिरा हुआ था. वहां पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था. करवाचौथ और पति के जन्मदिन के बाद भी वह घटनास्थल पर ड्यूटी करती रही है.

पति ने लिखी इमोशनल बातें
महिला एसपी के पति ने एक इमोशनल पोस्ट फेसबुक पर किया और लिखा कि करवा चौथ था और मेरा जन्मदिन भी, बड़े दिनों के बाद मुश्किल से छुट्टी लेकर पुलिसिया शोर से दूर पत्नी को समय देने आया था, लेकिन नियति कहां सुनती है. पृथ्वीपुर में बोरवेल में 200 फीट नीचे बच्चा गिर चला गया. फिर क्या था श्रीमती जी तत्काल वर्दी डाल बिना कुछ सोचे लग गईं. उस मासूम के लिए सेना बुलाई गई और रेस्क्यू शुरू हुआ. सोशल मीडिया में भी जमकर दोनों की तारीफ हो रही है.