Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
04-Aug-2024 11:57 AM
By First Bihar
PATNA: बीते तीन अगस्त को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला था। उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था। उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिंदुओं को दुख देकर उद्धव ठाकरे बालासाहेब की आत्मा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह पर हमला बोला था और कहा था कि अमित शाह अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं। आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा। अगर आप मुझे नकली संतान बोलेगे तो मैं तुम्हें अब्दाली बोलूंगा। उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।
पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं। उद्धव ठाकरें कांग्रेस की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। कांग्रेस का स्क्रिप्ट पढ़कर उद्धव ठाकरे हिंदुओं को दुख दे रहे हैं। हिंदुओं को दुख देकर उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं।