Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
05-Jan-2024 06:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से नाराज हो गए है। नीतीश की नाराजगी की खबरों पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा तंज किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी जबतक नीतीश को संयोजक नहीं बनवा देते तबतक वे नहीं मानेंगे।
दरअसल, गिरिराज सिंह शुक्रवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुलाकात को लेकर सवाल किया तो गिरिराज सिंह ने तंज करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कहने के लिए गए थे कि रूठे-रूठे चचा मनाऊ कैसे? क्योंकि चचा रूठ गए हैं और जबतक वो संयोजक नहीं बनवाएंगे, तबतक चचा रूठे ही रहेंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने के लिए सबेरे जाएं या शाम को जाएं लेकिन जबतक उन्हें संयोजक नहीं बना दिया जाता है तेजस्वी यादव को हर रोज जाकर गाना गाना पड़ेगा कि रूठे-रूठे चचा को मनाउं कैसे? नीतीश कुमार अगर संयोजक बन जाएंगे तो ठीक है नहीं तो भतीजा को पता चल जाएगा।
वहीं पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमला पर गिरिराज ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। वहां लगता है कि किम जोन की सरकार है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि अब लोगों की हत्या हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। मंत्रा जाते हैं तो उनको प्रोटोकॉल के मुताबिक गाड़ियां नहीं मिलती है, ये ममता बनर्जी का लोकतंत्र है।