प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
27-Aug-2020 11:38 AM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात हुई इस मुलाकात में विधानसभा चुनाव में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। हांलाकि सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्या को लेकर नीतीश से मिलने पहुंचे थे जाहिर है मांझी अब भी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहते। जहां एक ओर इस मुलाकात से यह बिल्कुल तय हो गया है कि महागठबध्ंान छोड़ने के बाद मांझी नीतीश के साथ आ गये हैं बावजूद इसके मांझी ने इस मुलाकात की वजह दूसरी बतायी है। हांलाकि उनकी पार्टी की ओर से यह संकेत दे दिया गया है कि दो से तीन दिनों के अंदर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। ‘हम’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि जेडीयू के साथ ‘हम’ के गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सब दो तीन दिनों में तय हो जाएगा.
महागठबंधन छोड़ने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश और मांझी के बीच मुलाकात हुई है.. आपको बता दें कि यह पहले से तय माना जा रहा है कि जेडीयू एनडीए के अंदर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एडजस्ट करेगी. मांझी की मुलाकात सीटों की संख्या और विधानसभा चुनाव की रणनीति के एजेंडे के साथ हुई है.