Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
08-Jan-2024 06:04 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज हो गयी है। इसी क्रम में CPI नेता डी. राजा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान डी. राजा ने मीडिया से दूरी बनाई। उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने से पूर्व डी. राजा एक विचार विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। जननायक व कम्युनिस्ट नेता चंद्रशेखर सिंह की स्मृति में केदार दास श्रम व समाज अध्ययन संस्थान द्वारा ‘वामपंथ के समक्ष राजनीतिक चुनौतियां’ विषय पर विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस स्मृति आयोजन में कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न जन संगठनों के नेता मौजूद थे।
सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने संबोधन में डी. राजा ने कहा कि भाजपा को हटाने और देश को बचाने के लिए आंदोलन की जरूरत है। बिहार में सीपीआई का पारंपरिक ताकत है। उत्तर भारत में बिहार ही एक मात्र वामपंथ के जगह है। हम आजकल संसदीय जनतंत्र के अंदर काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा को हराने के लिए हमें जीतना होगा।