Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
19-Jul-2020 10:44 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर लगातार सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना महामारी से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठा रही है।
तेजस्वी के निशाने पर अब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का एक वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। तेजस्वी ने सीवान के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो शेयर किया है। इस बार वीडियो में लोग स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खोल रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को लाने पर सीधे पटना रेफर किया जा रहा है। लोगों का गुस्सा इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि हजारों करोड़ का विज्ञापन देने से बिहार में कोरोना का मुकाबला नहीं किया जा सकता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि नीतीश सरकार के शासनकाल में जो 57 घोटाले हुए उससे अनेक अत्याधुनिक अस्पताल बनाए जा सकते थे लेकिन जात पात के कॉकटेल को सुशासन बताकर सरकार में बैठे लोगों ने जनता को ठगा है और अब असलियत सामने आ रही है। तेजस्वी ने कहा है कि माथा पकड़ कर 15 साल के सुशासन का गुणगान करना है तो स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह वीडियो देखिए।