तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Mar-2021 02:51 PM
PATNA : बिहार के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है. श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने के लिए नीतीश सरकार केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगी. दरअसल बिहार विधान परिषद में श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय समेत अन्य सदस्यों की तरफ से दी गई थी.
बीजेपी एमएलसी की तरफ से दी गई इससे ध्यानाकर्षण सूचना पर जवाब देते हुए सरकार ने आज ऐलान किया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाएगा.
विधान परिषद में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार भारत रत्न नहीं देती बल्कि केंद्र सरकार ही भारत रत्न का सम्मान तय करती है, यह बात सबको मालूम है लेकिन श्री बाबू को भारत रत्न दिया जाए इसके लिए राज्य सरकार अपनी तरफ से केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी.
इस मौके पर बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा कि श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने के राज्य सरकार का प्रस्ताव बेहर खुश करने वाला निर्णय है. ये सरकार की एक सकारात्मक कदम हैं और जनता इसका स्वागत कर रही है.