ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

नीतीश सोचते राह गए और हिमाचल सरकार ने कर लिया फैसला, सांसदों की तर्ज पर विधायकों के वेतन में कटौती

07-Apr-2020 04:09 PM

PATNA : कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला किया था. मोदी कैबिनेट सांसदों के वेतन में 30 फ़ीसदी की कटौती के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी. उसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार में ऐसा ही कोई फैसला लेंगे. बिहार के सियासी गलियारे में यह चर्चा बनी हुई थी कि क्या नीतीश कुमार विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन में कटौती पर कोई फैसला लेंगे, लेकिन नीतीश कुमार के फैसले से पहले हिमाचल प्रदेश ने बाजी मार ली है.



हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार की तर्ज पर वहां के विधायकों के वेतन में 30 फ़ीसदी की कटौती कर दी है. साथ ही साथ अगले 2 साल के लिए विधायकों के फंड पर भी रोक लगा दी गई है. सरकार अब इसका इस्तेमाल कोरोना महामारी से निपटने के लिए करेगी. राज्य में एक करोड़ 75,00,000 का फंड विधायकों को मिलता है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने बोर्ड निगम के चेयरमैन के वेतन में 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है.



अभी भी इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन में कटौती की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे मौकों पर बड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में केंद्र की तर्ज पर सीएम नीतीश फैसला कब लेते हैं.