ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बिहार पर सवाल करिये तो पट्टाया और करांची पहुंचा देती है नीतीश सरकार,...

बिहार पर सवाल करिये तो पट्टाया और करांची पहुंचा देती है नीतीश सरकार, संडे मॉर्निंग में तेजस्वी ने बोला हमला

09-Aug-2020 07:39 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार की शुरुआत नीतीश सरकार पर निशाना साधने के साथ की है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में सुशील कुमार मोदी से मीडिया के लोग सवाल पूछ रहे हैं और सवाल का जवाब बेहद अटपटा आ रहा है। 


दरअसल नेता प्रतिपक्ष के तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश सरकार से बाढ़, बेरोजगारी, महँगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कोरोना पर सवाल पूछो तो वो सीधा पटना से पट्टाया और राँची से कराची पहुँच जाते है। 15 वर्षों के राजा पता नहीं क्यों मुद्दों से मुँह छुपाते भागते-फिरते है? सुशासनी बाबुओं के पास जवाब ही नहीं है। 


तेजस्वी ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो सुशील मोदी और एक रिपोर्ट के बीच बातचीत पर आधारित है। कार्टून मोड में बनाए गए इस वीडियो में रिपोर्टर बिहार में कोरोना के हालात को लेकर सवाल पूछता है तो सुशील मोदी पाकिस्तान को देखने की बात कर रहे हैं। रिपोर्टर अगला सवाल बिहार में बाढ़ के हालात पर पूछ रहा तो सुशील मोदी उसका जवाब महाराष्ट्र के डूबने की बात कह कर दे रहे हैं।