Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
16-Jul-2020 04:35 PM
PATNA : बिहार में गोपालगंज के बैकुंठपुर में एक पुल उद्घाटन के 29 दिन बाद ही बह गया. जिसके बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. लेकिन इस वक्त एक हैरान करने वाली बात सामने आई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश के ऊपर करारा हमला बोला है. भ्रष्टाचार के प्रति नीतीश के जीरो टॉलरेंस के दावे पर चिराग ने सवाल उठाया है.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 264 करोड़ रुपये की लागत से से बने पुल ध्वस्त होने पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. चिराग ने ट्वीट करते हुए लिख कि "264 करोड़ की लागत से बने पुल का एक हिस्सा आज ध्वस्त हो गया है. जनता के पैसे से किया कोई भी कार्य पूरी गुणवत्ता से किया जाना चाहिए था. इस तरह की घटनायें जनता की नजर में ZERO CORRUPTION पर सवाल उठाती है. लोजपा माँग करती है की उच्च स्तरीय जाँच कर जल्द दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे."
दरअसल छपरा, सीवान और गोपालगंज जिलों को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले सत्तरघाट पुल का संपर्क पथ बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गया है. गंडक नदी में आयी बाढ़ के पानी में संपर्क पथ ध्वस्त हो गया. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के खोम्हारीपुर में पुलिया के पास सड़क टूटने से उत्तर बिहार के कई जिलों का संपर्क टूट गया है.
पुल के टूटने के कारण केसरिया सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण तथा पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी का संपर्क टूट गया है. वहीं सारण तटबंध पर भी पानी का दबाव बढ़ गया है. पुल निगम के टीम लीडर अभियंता अभय कुमार प्रभात की टीम पहुंचकर क्षति का आकलन किया है.
इस घटना के बाद विपक्ष के हमले से सरकार बौखलाई हुई है. पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि सत्तर घाट पुल सही सलामत है. पुल से करीब दो किलोमीटर दूर बनी एक पुलिया का एप्रोच गंडक के तेज बहाव में कट गया. इस वजह से आवागमन बाधित हुआ है. विभाग के इंजीनियर इसे ठीक करने में जुटे हुए हैं. इसे दो-तीन दिनों में ठीक कर आवागमन बहाल कर दिया जायेगा. गंडक नदी में पानी बढ़ने से ऐसा हुआ है. तत्काल विभागीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया गया है.