बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
09-Sep-2023 01:04 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिस को 6000 से अधिक एएसआई और दारोगा मिले हैं।इसमें 2685 एएसआई और करीब 3400 दारोगा शामिल हैं। इन सभी को उच्चतर कार्यकारी प्रभाव दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से एएसआई का आदेश जारी किया जा चुका है। ऐसे में नए पुलिस पदाधिकारियों के मिलने से थानों में लंबित कांडों की जांच में तेजी आएगी।
वहीं, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि ये सभी पदाधिकारी नए पद के अनुसार वर्दी धारण करेंगे और प्रशासनिक और विधिक अधिकारों का उपयोग करेंगे। उच्चतर प्रभार पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन वाले जिला, इकाई या अन्य कार्यालय में ही कार्यकारी प्रभार दिया गया है। सबसे अधिक 996 एएसआइ पटना को मिले हैं। इसके बाद गया को 150, सारण को 118, समस्तीपुर को 101 और बेतिया को 77 एएसआइ प्राप्त हुए हैं।
बिहार पुलिस सिपाही के रूप में कार्यरत 2685 सिपाही को ASI और SI में पदोन्नति मुख्यालय स्तर पर दे दी गई है। इस बात की जानकारी एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी है। गंगवार ने बताया कि अगले 24 घंटे में इन सभी को अपने नए जगह या वर्तमान में जहां पदास्पथित है। वहीं बतौर एएसआई और एसआई के रूप अपना सेवा देने लगेगें। हालांकि इन लोगों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं।
इधर,एडीजी ने बताया कि इंस्पेक्टर और डीएसपी के उच्चतर पदों के लिए भी वरीयता सूची बनाकर सत्यापन का काम किया जा रहा है। दारोगा से इंस्पेक्टर के उच्चतर प्रभार के लिए जिला पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दोनों को मिलाकर वरीयता सूची बनाई जाती है, इसलिए इसमें समय लग रहा है। इसके अलावा इंस्पेक्टर से डीएसपी का उच्चतर प्रभार पाने वाले पदाधिकारियों से जुड़ा आदेश गृह विभाग के स्तर से जारी किया जाएगा।