Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
04-Jan-2024 01:19 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा मात्र से जेडीयू की महत्वाकांक्षा आसमान छू रही है। जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी के बाद जेडीयू कोटे से ही बिहार सरकार में मंत्री बने रत्नेश सदा ने बड़ी भविष्यवाणी कर कांग्रेस को डराने की कोशिश की है। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अगर नीतीश कुमार को विपक्ष का साझा उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता है तो केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी और इसे कोई रोक नहीं सकता है।
मंत्री रत्नेश सदा ने कहा है कि जबतक नीतीश कुमार के चेहरा को आगे नहीं किया जाएगा कोई बात बनने वाली नहीं है। मंत्री ने कांग्रेस को चेताया है कि नीतीश कुमार को अगर प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाता है कि तो कांग्रेस जिस जगह पर थी फिर उसी जगह पर चली जाएगी और केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बन जाएगी। इसलिए जरूरी है कि कांग्रेस गठबंधन में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के बाद उन्हें पीएम पद का साझा उम्मीदवार घोषित करे।
उन्होंने गठबंधन के सभी दलों को सलाह दी कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए सभी एकजुट हों और इसपर फैसला लें। संयोजक नहीं बनाया जाएगा तो क्या जेडीयू इंडी गठबंधन से अलग हो जाएगी, इस सवाल पर रत्नेश सदा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, गठबंधन में रहते हुए इसकी लड़ाई लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने कभी नहीं कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार या संयोजक बनना है लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ता होने के नाते हमलोगों यही चाहते हैं।
क्या आरजेडी नहीं चाहती है कि नीतीश संयोजक बनें, इस सवाल पर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, सही समय पर सबकुछ होता है। जिस तरह से किसी वृक्ष में समय से पहले फल नहीं लगता चाहे कितना भी पानी डाल लें उसी तरह से सही समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा। समय आने दीजिए.. चाहे संयोजक का पद है या प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने की बात, सभी चीजे स्वतः हो जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में कई ऐसे दल हैं जो नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार आगे बढ़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ दल के नेता संयोजक नहीं बनने देना चाहते हैं हालांकि उनका इशारा किसकी तरफ था यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। वहीं राम मंदिर उद्घाटन पर मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि सभी लोगों को राम मंदिर के उद्घाटन में जाना चाहिए।