सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
05-Jul-2021 02:20 PM
PATNA : आरजेडी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. तेजस्वी यादव के निशाने पर नीतीश सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार भी रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार नैतिकता वाली राजनीति नहीं करते. 4 साल में 4 बार पलटी मारने वाले नीतीश कुमार के ऊपर अब तो जनता को भी भरोसा नहीं रहा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को आईडियोलॉजी सीखनी है. तो लालू यादव से सीखे लालू यादव को कितने तरह के मुकदमों में फंसाया गया और उन्हें परेशान किया गया. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी. लालू यादव ना तो झुके और ना ही टूटे. तेजस्वी ने कहा कि वह अपने पिता के आदर्श पर चलते हैं और वह भी कभी ना तो झुकेंगे और ना ही टूटेंगे.
बिहार में मौजूदा हालात को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर चुन चुन कर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल एक अणे मार्ग के सीएम बनकर रह गए हैं. सरकार में ना तो उनके मंत्री सुनते हैं और ना ही अधिकारी. नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को केवल धोखा दिया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जो वादे करते हैं, उन्हें कभी जमीन पर नहीं उतर पाए.