बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
07-Sep-2023 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: जन सुराज पदयात्रा के जरिए बिहार में जनता का नब्ज टटोलने निकले प्रशांत किशोर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के ऊपर बढ़ती उम्र का असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जलेबी की तरह बातों को घुमाने लगे हैं, बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और देते हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता ही नहीं चलता है कि वे क्या कह रहे हैं। फिर घुमाफिरा कर उसी बात पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नीतीश कुमार के किसी भी बयान को उठाकर देख लीजिए, पता चल जाएगा कि उनके ऊपर बढ़ती उम्र का असर हो रहा है। जनता ने जो काम दिया वह काम करने के बजाए सीएम को दुनिया के खत्म होने की बात करते हैं। कहते हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल करने से लोग पागल हो रहे हैं।
पीके ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सड़क, बिजली पानी, स्कूल नहीं बना रहे हैं बल्कि दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बोलते थे तो संजीदगी होती थी लेकिन अब वे जो भी बोल रहे हैं उसको संजीदगी से कोई नहीं लेता है। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री जनता दरबार में भूल गए थे कि राज्य के गृह मंत्री वे खुद हैं। इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सीएम ने कहा था कि दुनिया खत्म हो जाएगी लेकिन गंगा रहेगी, जाकर दर्शन किया करो।