गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2023 02:34 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई है।मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि वे विशेष राज्य के दर्जा के लिए जल्द ही अभियान शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के इस एलान पर बीजेपी ने तंज किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पहले अपना इलाज कराएं तब बिहार की चिंता करें।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपील की है लेकिन मैं उनका पैर पकड़कर कहता हूं कि पहले वे स्वस्थ हो जाएं। नीतीश कुमार बिहार को पिछले 18 वर्षों से चला रहे हैं। उनके बड़े भाई लालू प्रसाद 15 साल पहले से राज कर रहे हैं। 33 वर्षों में दोनों भाइयों ने बिहार के साथ जो पाप किया है जनता इसका हिसाब करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पैर पकड़कर आग्रह है कि वे पहले अपने स्वास्थ्य की चिंता करें और अपने स्वास्थ्य को ठीक करें। सम्राट का कहना था कि बिहार की जनता को विशेष राज्य से अधिक उनके स्वास्थ्य की चिंता है और जनता की यही आकांक्षा है कि नीतीश कुमार स्वस्थ रहें। बता दें कि पटना में उद्यमी योजना की पहली किश्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को एक बार फिर उठाया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाने की बात कही है।